Tuesday 1 December 2020

#39 How to make the most effective fertilizer for home garden

 जैसा की सभी जानते है, आसानी से तैयार उर्वरक हमे गोवर से मिलता है, परंतु अगर आप कुछ मेहनत कर सकते है तो, सरसों और मूँगफली की खली से बना  खाद भी पोधों के लिए बहुत असरदार होता है। परंतु उसके लिए भी आप को सरसों और मूँगफली के पोधों को बारीक पीस कर खाद तैयार करना होता है, लेकिन आप को अपने घर पर मौजूद सामाग्री से खाद बनानी हो तो,

 तो आओ जानते है कैसे :-


सरसों-मूँगफली 

Fartilizer (1:4)
मात्रा :-5 लीटर 
तत्व :- माइक्रो नियोट्रिन 
वैध्यता:-7 दिन 
उपयोग:- 10 दिन बाद, 100 गमलो के लिए पर्याप्त

सामाग्री:- 
सरसों-50 ग्राम 
मूँगफली दाना – 50 ग्राम
पानी -5 लिटर

बनाने की विधि:- 

50-50 ग्राम सरसों और मूँगफली के दानो को मिक्सर मे बारीक पीसकर 5 लिटर पानी मे भिगो कर 10 दिनो के लिए छायादार जगह पर छोड़ दे और रोजाना घोल को अच्छी तरह हिलाते रहे, इस तरह दसबे दिन आपका तरल उर्वरक उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा । 

उपयोग की विधि:- 

1 लिटर तरल उर्वरक को 4 लिटर पानी के साथ मिलकर  पोधों की मिट्टी मे सीधे उपयोग करे । 




SHARE ON:


Featured post

#25 5S सिस्टम द्वारा कार्य को आसान बनाने का तरीका

आज हम सभी को सबसे ज्यादा परेशानी वस्तुओ को खोजने मे होती है, फिर वह घर हो या कार्य क्षेत्र । यदि हमने अपने आस-पास की वस्तुओ को व्यवस्थित नह...