Thursday 28 November 2019

#07 Balanced Diet ||हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की सूची ||

Which nutrients are necessary for our body for a balanced diet and why?

हम अक्सर सुनते हैं कि हमारे लिए स्वस्थ होना आवश्यक है। लेकिन हम स्वस्थ कैसे बने? 

जबाब है, संतुलित आहार लेकर । अब, संतुलित आहार क्या है? यह इतना महत्वपूर्ण क्यों है? आइए इसके बारे में ओर जानें।
  • संतुलित आहार से एक अच्छा शारीरिक और एक अच्छा मानसिक स्वास्थ्य बनता है।
  • यह शरीर की उचित वृद्धि में मदद करता है।
  • साथ ही, यह काम करने की क्षमता को बढ़ाता है।
  • संतुलित आहार से रोगों से लड़ने या प्रतिरोध करने की क्षमता बढ़ती है।

संतुलित आहार के लिए कौन-कौन से पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी है और क्यो?



संतुलित आहार के छह मुख्य पोषक तत्व एवम उनका योगदान :-

पानी:-
इसका काम शरीर को तरल पदार्थ प्रदान करना और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करना है ।

कार्बोहाइड्रेट:-
हमें प्रक्रिया करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है और यह कार्बोहाइड्रेट द्वारा पूरी होती है।
यह मुख्यत चावल, गेहूं आदि अनाज से बनने वाले भोजन से प्राप्त होता है।

वसा:-
इस फायदेमंद वसा को आवश्यक वसा अम्ल (Essential Fatty Acids) के रूप में जाना जाता है। यह अम्ल आवश्यक हैं स्वस्थ कोशिका झिल्ली के निर्माण एवम हार्मोन के उत्पादन के लिए ।
यह मुख्यत मक्खन, घी, तेल, पनीर आदि से हमे मिलता है।

प्रोटेन्स:-
यह हमारे शरीर की चोट एवम खरोच को ठीक करने और शरीर के विकास मे सहायक होता है, प्रोटीन हड्डियों, मांसपेशियों, त्वचा और रक्त का एक महत्वपूर्ण निर्माण खंड है।
यह मुख्यत डेयरी उत्पादों, जैसे दूध, दही और पनीर, अंडे, चिकन आदि में पाया जाता है। इसके अलावा यह हमे दाल से भी मिलता है।

खनिज और विटामिन:-
खनिज और विटामिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करते हैं।
यह मुख्यत हमे सब्जियों एवम फलो से मिलता है।



कण:-
यह अन्य पोषक तत्वों के लिए एक वाहन की तरह कार्य करता है, जिसे सलाद के रूप में भी जाना जाता है,
यह पौधे आधारित खाद्य पदार्थों जैसे अनाज, फल, सब्जियां, नट्स और बीन्स का हिस्सा है।

अब आप जब भी भोजन करे तब ये सभी 6 तत्वो को अपने भोजन मे अवश्य शामिल करे।

No comments:

Post a Comment

Featured post

#25 5S सिस्टम द्वारा कार्य को आसान बनाने का तरीका

आज हम सभी को सबसे ज्यादा परेशानी वस्तुओ को खोजने मे होती है, फिर वह घर हो या कार्य क्षेत्र । यदि हमने अपने आस-पास की वस्तुओ को व्यवस्थित नह...