Translate: English, हिन्दी
हम सभी के साथ, कई बार ऐसा होता है कि दुर्घटना हमारी आंखो के सामने होते हुये भी हम लाचार हो जाते है ओर इधर-उधर मदद के लिए भागते रहते है । जैसे:-
हम सभी के साथ, कई बार ऐसा होता है कि दुर्घटना हमारी आंखो के सामने होते हुये भी हम लाचार हो जाते है ओर इधर-उधर मदद के लिए भागते रहते है । जैसे:-
- गंभीर चोंट लगने की घटना ।
- घर या दुकान मे आग लगने की घटना ।
- सड़क दुर्घटना हो जाने की स्थिति ।
- हार्ट अटेक आ जाने की घटना ।
- बच्चे गुम हो जाने कि घटना ।
आपात स्थिति :-गंभीर चोंट लगने की घटना
समाधान :-घर मे हमेशा किसी डॉक्टर से First Aid Kit तैयार करवा कर जरूर रखनी चाहिए और उसे एक बॉक्स में व्यवस्थित रखकर घर की किसी भी दीवार पर लगा देना चाहिये । ऐसा करने से चोट लगने कि स्थिति मे प्राथमिक उपचार के द्वारा खून के बहाव को रोका जा सकेगा और समय रहते सही उपचार मिल सकेगा।साधारणतः नीचे लिखे सामान First aid box में अवश्य रखे होते है :-
- Scissor
- Triangular Band AID
- Roll Gauge 2” & 3”
- ORS
- Paracetamol 500 mg
- Savlon/Dettol
- Cotton roll
- Bitadine
- Ointment
- Sample Tourniquet
- Antiseptic cream
- Sterile Dressing Pad
- Breathing Mask
बॉक्स के ऊपर दवाई से जुडी बीमारी का नाम एवं उसकी अंतिम तिथि भी अवश्य होनी चाहिए । साथ ही आप के क्षेत्र के कुछ अच्छे हॉस्पिटल के फ़ोन नंबर एवं आप के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के नंबर भी अवश्य लिख कर रखे ।

क्या-क्या फायदे होंगे ?
१) छोटी मोटी बिमारी जैसे सर्दी, सर-दर्द इत्यादि से परेशानी में डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा।२ ) दवाई की अंतिम तिथि आपको दिखती रहेगी जिससे आप समय आने पर उससे बदल सकते है।
३ ) कुछ भी आपात्कानीन स्थिति होने आप के माता-पिता या अन्य किसी सदस्य को नंबर नहीं खोजने पड़ेंगे।
४) किसी तरह की अनहोनी घटना होने पर कोई भी अनजान व्यक्ति भी आप को सूचना दे सकता है।
Family से दूर रहना आप की मजबूरी हो सकती है परन्तु इस छोटे से कदम से आप उन्हें और अपने आप को हमेशा टेंशन फ्री रख पाएंगे।
आपात स्थिति :-आग लगने की घटना
समाधान :-ज़्यादातर लोग Fire Extinguisher के बारे मे जानते होंगे, यह वह उपकरण होता है जो आग को बुझाने का काम करता है, मुख्त: आग लगने के स्रोत के अनुसार इसे विभिन्न श्रेणी मे उपयोग किया जाता है ।
![]() |
| https://images.app.goo.gl/mYLVxAksLLWicRYH8 |
Class-A-लकड़ी, कपड़ो या पेपर से लगने वाली आग को बुझाने में उपयोग किया जाता है।
Class-B-ग्रीस या ऑइल से लगने वाली आग को बुझाने मे उपयोग किया जाता है ।
Class-C- बिजली के उपकरणों में लगने वाली आग को बुझाने में उपयोग किया जाता है
Class-D- मेटल जैसे ऐलुमिनिउम सतहों वाली जगह पर लगने वाली आग को बुझाने मे उपयोग किया जाता है।
कहा रखना जरूरी :
- घर की रसोई मे
- कार मे
- दुकान मे
- Lift मे
- सीढ़ियो के पास
- बिजली सप्लाइ के पैनल के पास
आपात स्थिति :-सड़क दुर्घटना हो जाने की स्थिति
समाधान :-सड़क दुर्घटना से बचाव का सबसे अच्छा उपाए, ट्रेफिक नियमो को अपनाना होता है, उसके बाद भी दुर्घटना हो जाए, तब उस स्थिति मे आप का मोबाइल आपका मददगार साबित हो सकता है यदि आप उसमे emergency call वाली सर्विस एक्टिव करके रखोगे तब ।
शायद बहुत कम लोगो को इस सर्विसेस के बारे मे पता होगा। इस सर्विस से आप के फोन से कोई अनजान व्यक्ति भी फोन लॉक रहने की स्थिति मे भी आप के द्वारा सेट किए हुए आपातकालीन नंबर पर कॉल द्वारा सूचना दे सकता है, फिर वह नंबर चाहे तो आप के फॅमिली डॉक्टर का हो या किसी फेमिली मेम्बर का।
आपात स्थिति :-हार्ट अटेक आ जाने की घटना
समाधान :-हार्ट अटेक की स्थिति मे किसी भी व्यक्ति की मृत्यु कुछ ही छण मे हो सकती है, ऐसी स्थिति मे CPR-Cardio Pulmonary Resuscitation, के द्वारा उस व्यक्ति को जीवन दान दिया जा सकता है।
ऐसा करने से बीमार व्यक्ति को कृतिम सांस दी जाती है, जिससे उसका हृदय पुनः काम करने लगता है, शायद आप के इस छोटे से प्रयास से, आप किसी व्यक्ति के जीवन के समय को बड़ा सकते है ।
ऐसा करने से बीमार व्यक्ति को कृतिम सांस दी जाती है, जिससे उसका हृदय पुनः काम करने लगता है, शायद आप के इस छोटे से प्रयास से, आप किसी व्यक्ति के जीवन के समय को बड़ा सकते है ।
![]() |
| https://images.app.goo.gl/LoNYonHEyB2JX13w5 |
और अधिक जानकारी आप किसी डॉक्टर से ले ।
आपात स्थिति :-बच्चे गुम हो जाने कि घटना
समाधान :-कई बार आप सभी ने देखा होगा की छोटे बच्चे जो ठीक तरह से बोल भी नहीं पते, कभी कभी भीड़ मे गुम हो जाते है, ऐसे मे माता-पिता द्वारा उन्हे ढूंढना और गुम हुये बच्चे के माता पिता का पता लगाना मुश्किल काम होता है, ऐसे मे आप अगर बच्चे की ड्रेस मे हमेशा उसका परिचय और अपना फोन नंबर लिखी कुछ पहचान हमेशा पिन करके रखे, ऐसा करने से पुलिस को भी सहायता होगी और गुम हुये बच्चे को वे उसके माता पिता तक आसानी से पहुचा सकेंगे ।SHARE ON:






No comments:
Post a Comment