बारिश ही पीने योग्य पानी का एक मात्र स्रोत होता है, परन्तु आप का जबाब ,गिलेशियर, कुँए, बोरवेल, नदिया, तालाब आदि हो सकता है ओर आप सही भी है, लेकिन आप भूल जाते है कि हिमपात (Snowfall) वर्षा का ही रूप होता है, जिससे गिलेशियर बनते है और भूमिगत जल जैसे कुँए, बोरवेल, तालाब आदि का भण्डारण भी बारिश के पानी से ही होता है और नदिया भी जल के उच्च स्थान से निचले स्थान की ओर बहने वाला भूमिगत जल का ही स्रोत ही होता है, इसलिए हमे बारिश के पानी को जितना ज्यादा हो सके बचाना चाहिए और यह कार्य हम Rain Water Harvesting System के द्वारा कर सकते है,
यह सिस्टम लगाने के लिए हमे कुछ प्रमुख्य बिंदुओं की जानकारी होना आवश्यक है :-
1) छत का कुल क्षेत्रफल और उस पर इकट्ठा होने वाले पानी की मात्रा
उदाहरण :- माना की आप के घर के छत का साइज़ 30 फीट X 50 फीट है और रोजाना औसतन 10 मिलिमीटर बारिश होती है।
सबसे पहले सभी मूल्यों को मीटर मे बदल ले।
क्षेत्रफल =30x50 वर्ग फीट = 9.14x15.24 वर्ग मीटर
बारिश =10 मिमिमीटर = 0.01 मीटर
छत से पानी कि कुल निकासी = 9.14x15.24x0.01 घन मीटर = 1.39 घन मीटर
जैसा की हम जानते है 1 घन मीटर = 1000 लीटर
छत से पानी कि कुल निकासी = 1390 लीटर
इस तरह आप ने जाना कि यदि 24 घंटे मे 10 मिलिमीटर बरिश होती है तो छत से 1390 लीटर पानी भूमि मे रीचार्ज किया जा सकता है।
2) छत से निकासित पानी की मात्रा के आनुसार रीचार्ज पिट की भंडारण क्षमता
पहले बिन्दु पर की गयी गणना के अनुसार आप को कुल निकसित पानी का 60% से ज्यादा का पिट तैयार करना होगा ।
मतलब=1390 लीटर x 60% = 834 लीटर
हम यहा 1000 लीटर का पिट तैयार करेंगे जो की 1390 लीटर पानी को भूमि मे रीचार्ज करने के लिए पर्याप्त है।
3) रीचार्ज पिट मे एक नैचुरल फ़िल्टर तैयार करना
बारिश के पानी के संग्रहण का मुख्य भाग इसका रीचार्ज पिट होता है और इस पिट मे हमे एक प्रकृतिक फिल्टर बनाना होता है जिससे पानी साफ होकर भूमि मे जाए , इसके लिए आप को नीचे दिये कुछ समान कि जरूरत पड़ेगी :-
1) Yellow sand (पीली रेत)
2) Gravels (बजरी)
3) Charcoal (कोयले)
4) Boulders (बड़े पत्थर)
4) छत से निकासित पानी को पाइप लाइन की सहायता से रीचार्ज पिट तक जोड़ना
बारिश के पानी के संग्रहण मे अधिकांश खर्च उसकी पाइप लाइन के कारण ही आता है । इसका साइज़ न्यूनतम 3” से कम न रखे तथा छत के सभी निकासी पॉइंट से पानी को पाइप की सहायता से रीचार्ज पिट तक लेकर आए, याद रहे (First Flush)पहली बरिश के पानी की निकासी करने के लिए एक बाइपास लाइन अवश्य दे।

इस तरह हम कम खर्च में भी अपने लिए और अपने क्षेत्र के लिए बारिश के पानी को स्टोर करके भूमिगत जल का लेवल बड़ा भी सकते है और इसे गर्मी के दिनों के लिए स्टोर भी कर सकते है।
यदि हर घर, हर एक बिल्डिंग में यह सिस्टम लगा लिया जाये तो कुछ हद तक हम अपने क्षेत्र की पानी की समस्या से छुटकारा तो पा ही सकते है, लेकिन हमे पानी की बचत भी करना बहुत जरुरी है।
SHARE ON:

No comments:
Post a Comment