Monday 27 January 2020

#18 एक आम आदमी का देश के प्रति क्या कर्तव्य है ??

"मेरा देश, मेरी जिम्मेदारी"






देश के हर नागरिक के मन मे देश के लिए कुछ कर गुजरने की ईक्षा होती है जिसे वह अपने अपने तरीके से निभाता भी है, आज हम इसी बारे मे समझने की कोशिश करते है की एक आम आदमी का देश के प्रति क्या-क्या कर्तव्य हो सकते है, आज हम देश के नागरिकों को धर्म के आधार पर नहीं उनके कर्म के आधार पर उनके योगदान को समझेंगे।

कुछ लोग देश की रक्षा करके देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते है, जैसे आर्मी, नेवी, एयर फोर्स जैसी सेवाओ मे अपना योगदान देकर। तो कुछ लोग देश वासियो एवम देश की संपत्ति की रक्षा करके अपने कर्तव्य को निभाते है जैसे पुलिस, होम गार्ड जैसी सेवाओ मे अपना योगदान देकर। इसके अलावा देश का हर एक किसान भी देश के हर नागरिक की पहली जरूरत जो की भोजन होती है की पूर्ति करने मे अपना योगदान देकर देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाता है, उसके बाद अगर हम बात करे देश के शिक्षक की, फिर वह चाहे प्राइवेट स्कूल से हो या सरकारी से, वह भी देश के भविष्य (युवा पीढ़ी) को शिक्षित कर देश को सही दिशा मे आगे बढ़ाने का काम करते है। इन सब के अलावा कुछ लोग विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करके भी देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते है, जैसे विभिन्न खेलो मे देश के लिए पदक जीत कर, तो कुछ लोग किसी विशेष फील्ड जैसे एक्टिंग, सिंगिंग, राइटिंग, पेंटिंग आदि मे भी विश्व स्तर पर अपना सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन करके भी देश की प्रतिभा को विश्व मंच पर प्रदर्शित करके देश मे अपना योगदान देते है।


देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला उध्योग्पति भी देश के प्रति अपने कर्तव्यो का निर्वाह करते हुये देश को आधुनिकता की ओर लेकर जाता है और देशवाशिओ को रोजगार उपलब्ध कराता है। उसके बाद देश का डॉक्टर भी देशवाशिओ को रोगो से मुक्ति दिलाकर देश के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करता है। उसी तरह देश का हर एक इंजीनियर और साइंटिस्ट भी अपनी नयी नयी रिसर्च और डेवोलोपमेंट से देश को नयी तकनीक के माध्यम से आगे बढाता है। अब अगर बात करे देश की शासकीय और प्राइवेट सेवा संस्थानो के कर्मचारिओ की तो वे लोग भी देश की कार्य व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने मे अपना योगदान देकर देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते है। इन सब मे देश का कम पढ़ा लिखा मजदूर भी अपनी मेहनत से देश को सवारने का काम करके देश की उन्नति मे अपना योगदान देकर देश के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करता है।

इस तरह हम देखे तो :-
1) देश की तीनों सेनाए
2) पुलिस के सभी विभाग
3) देश के किसान
4) देश के शिक्षक
5) देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ी
6) देश की होनहार प्रतिभाए (एक्टर, सिंगर,रायटर, पेंटर इत्यादि)
7) देश के उध्योग्पति
8) देश के डॉक्टर
9) देश के इंजीनियर और साइंटिस्ट
10) देश के सरकारी एवम प्राइवेट सेवा संस्थानो के कर्मचारी
11) देश का मजदूर
लगभग सभी तरह की सेवाओ के माध्यम से हम देश के प्रति अपने कर्तव्यो का निर्वाह कर सकते है और एक सच्चे देश भक्त बन सकते है, फिर चाहे वह हिन्दू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो, महिला हो या पुरुष हो।

अब बात आती है की अगर सभी अपने अपने कार्यो से देश की सेवा करते है तो परेशानी कहा से आती है,
तो मैं अपने पाठको को बताना चहुगा की आज कल हर कोई व्यक्ति सिर्फ 8 से 12 घण्टे की ही सेवा देना चाहता है और वह भी सिर्फ अपने द्वारा किए हुये काम को ही महत्व देता है, दूसरे के काम को नहीं।
इस तरह ऐसे लोग देश के प्रति अपने कर्तव्यो का पालन तो करते है परंतु देश के प्रति उनकी भक्ति कम पड़ जाती है। क्योकि वे भूल जाते है की देश की तरक्की मे सभी का योगदान होता है। आओ एक कहानी से इस बात को समझते है:-


जापान मे ट्रेन की एक सीट फटी हुयी थी, एक जापानी नागरिक ने अपने बैग मे से सुई-धागा निकाला और सीट की सिलाई करने लगा, एक विदेशी नागरिक भी उसी ट्रेन मे था , उसने उस जापानी नागरिक से पूछा,”क्या आप रेल्वे के कर्मचारी है।“ उसने कहा, “नहीं, परंतु मैं एक शिक्षक हो, मैं रोज इसी ट्रेन से उप-डाउन करता हु, इस सीट की खस्ता हालत देख कर वापस आते समय बाज़ार से सुई-धागा खरीद कर लाया हु, मुझे महसूस होता था की अगर कोई भी विदेशी नागरिक इसे देखेगा तो मेरे देश की कितनी बेइज्जती होगी ऐसा सोच कर मैं यह सीट की सिलाई कर रहा हु।“ यह देख उस विदेशी नागरिक को यह समझ आ गया की जो नागरिक देश की इज्जत को अपनी इज्जत समझता हो, जिस देश के नागरिकों की सोच इतनी महान हो, उस देश को विकसित और महान बनने से कोई नहीं रोक सकता। और आज जापान वो विकसित और महान देश बन चुका है।

इसलिए हमे भी अपने देश की दशा और दिशा सुधारने के लिए न सिर्फ अपने काम मे ईमानदारी रखनी है बल्कि दूसरे के कामो को भी महत्व देना होगा।


SHARE ON:



No comments:

Post a Comment

Featured post

#25 5S सिस्टम द्वारा कार्य को आसान बनाने का तरीका

आज हम सभी को सबसे ज्यादा परेशानी वस्तुओ को खोजने मे होती है, फिर वह घर हो या कार्य क्षेत्र । यदि हमने अपने आस-पास की वस्तुओ को व्यवस्थित नह...